उत्पात: अमरावती , मवेशी तस्करों ने पुलिस के वाहन को उड़ाया , दो पुलिस जवान घायल,

अमरावती , मवेशी तस्करों ने पुलिस के वाहन को उड़ाया , दो पुलिस जवान घायल,
  • तिवसा-कुरहा मार्ग पर दुर्घटना
  • दुर्घटना में तिवसा पुलिस थाने के दो जवान घायल

डिजिटल डेस्क, अमरावती । तिवसा गुप्त जानकारी पर अवैध तरीके से जानवरों की तस्करी करने वाले वाहन का पीछा कर रही तिवसा पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना तिवसा-कुरहा मार्ग पर हुई। मंगलवार 16 तारीख की सुबह 4 बजे के बीच हुई इस दुर्घटना में तिवसा पुलिस थाने के दो जवान घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर चालक वाहन सहित फरार होने में कामयाब हो गया। तिवसा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कत्ल के लिए पशुओं को ले जा रही तेज रफ्तार गाड़ी की तिवसा पुलिस की बोलेरो गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक कत्ल के उद्देश्य से पशुओं की अवैध तस्करी की गोपनीय जानकारी मिलने के बाद रात्रि गश्त पर निकले तिवसा पुलिस थाने के एएसआई अरविंद लोहकरे और जमादार प्रदीप रायबोले ने पशुओं से भरे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन को रोकने की कोशिश की। पुलिस वाहन क्रमांक एमएच 27 डीएल 6288 वाहन को सामने से टक्कर मार दी। इसमें दो पुलिस जवान मामूली घायल हुए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। तिवसा पुलिस ने वाहन के चालक और वाहक के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना से मवेशी तस्करों की हिम्मत किस तरह बढ़ गई है, इसको लेकर लोगों में भी हैरत जताई जा रही है।

दोपहिया की डिक्की से नकाबपोश ने 1.60 लाख उड़ाए : दर्यापुर के सासन समापुर निवासी शेख रेहमान शेख हन्नान (62) सोमवार की दोपहर महाराष्ट्र बैंक से 1 लाख 60 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे। लेकिन अज्ञात नकाबपोश डिक्की से 1 लाख 60 हजार रुपए से भरी बैग चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्यापुर तहसील के सासन निवासी शेेख रहमान को घर के निर्माणकार्य के लिए रुपए की जरूरत रहने से सोमवार की दोपहर 3 बजे महाराष्ट्र बैंक की शाखा में गए। बैंक से 1 लाख 60 हजार रुपए निकालकर छोटी सी बैग में रख उसे गाड़ी की डिक्की में रखा। तभी दोपहिया पर सवार एक नकाबपोश पीछे से आया और हाथ की सफाई दिखाकर डिक्की से 1 लाख 60 हजार रुपए से भरी बैग चोरी कर फरार हो गया।




Created On :   17 April 2024 10:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story