Anuppur News: ओवरलोड स्कूली ऑटो और बसों से बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

डिजिटल डेस्क,अनूपपुर। जिले भर में स्कूली बच्चों को ऑटो, ई-रिक्शा और निजी स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बैठाकर ले जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अधिक कमाई के लालच में कई ऑटो चालकों द्वारा एक वाहन में 12 से 15 बच्चों तक को बैठाया जा रहा है।
कई बार बच्चे दरवाजों पर लटके नजर आते हैं और उनके स्कूल बैग बाहर झूलते रहते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वर्तमान में सुरक्षित स्कूल अभियान चलने के बावजूद कई निजी स्कूल वाहनों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है।
हाल ही में यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कई स्कूली वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की है, लेकिन अभिभावकों का कहना है कि नियमित जांच जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से बिना फिटनेस, ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।
Created On :  
