Anuppur News: 17 दिन बाद भोलगढ़ से आगे बढ़े तीन हाथी, सोन नदी पार कर भगतबांध के जंगल पहुंचे

डिजिटल डेस्क,अनूपपुर। छत्तीसगढ़ से अनूपपुर जिले में आए तीन हाथियों का दल 17 दिनों तक भोलगढ़ के जंगल में डेरा जमाए रखने के बाद बुधवार को सोन नदी पार कर भगतबांध के जंगल पहुंच गया। इस दौरान हाथियों ने जंगल में रामबांस, तेंदू, जामुन सहित कई पेड़ों को नुकसान पहुंचाया।
कई बार वे कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पहुंच गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और वन विभाग व पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
रात के समय हाथियों ने भोलगढ़, बरबसपुर, पोंड़ी, मानपुर और खांड़ा गांवों में पहुंचकर कई घरों में तोड़फोड़ की तथा अनाज और फसलों को नुकसान पहुंचाया। भोलगढ़ बस स्टैंड के हैंडपंप और वन चौकी की फेंसिंग भी क्षतिग्रस्त हुई।
लगातार नुकसान से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से सुरक्षा तथा मुआवजे की मांग की है। फिलहाल वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Created On :  
