Anuppur News: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेलते-खेलते कुएं में गिरा दो वर्षीय बालक

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेलते-खेलते कुएं में गिरा दो वर्षीय बालक
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डिजिटल डेस्क,अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कांसा के टिकरीटोला में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 13 निवासी चोखेलाल सिंह का पुत्र वीर सिंह अपनी चार वर्षीय बहन सुनैना और दादी फूलबाई सिंह के साथ घर के पास खेत में बने कुएं के समीप खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह कुएं में गिर गया और पानी में डूब गया।

बच्चे के गिरने की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण संतोष, विकास, शंभू सहित अन्य लोगों ने कुएं में उतरकर तथा बाहर से तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बालक को पानी के अंदर मृत अवस्था में बरामद कर बाहर निकाला गया। शव घर ले जाकर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Created On :   23 Aug 2026 6:29 PM IST

Tags

Next Story