छत्रपति संभाजीनगर: फैक्ट्री में आग लगने से हुआ दर्दनाक हादसा, झुलसने से छह लोगों की मौत - एक ही परिवार के चार सदस्य

फैक्ट्री में आग लगने से हुआ दर्दनाक हादसा, झुलसने से छह लोगों की मौत -  एक ही परिवार के चार सदस्य
  • फैक्ट्री में लगी आग
  • झुलसे छह लोगों की मौत
  • मृतकों में 4 एक ही परिवार के सदस्य

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। एक फैक्ट्री में देर रात आग लगने से झुलसे छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आग पर काबू पा लिया गया है और शवों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने बताया कि लेदर और कॉटन के दस्ताने बनाने वाली कंपनी सन शाइन में आग लग गई थी। घटना की सूचना सबसे पहले देर रात सवा एक बजे कंट्रोल रूम में मिली थी। जानकारी मिलते ही एसीपी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।

1.15 बजे मिली आग लगने की सूचना

इससे पहले, अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि फैक्ट्री जिले के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है, जो दस्ताने बनाने का काम करती है। सुबह करीब 1.15 बजे हमें आग की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंदर पांच लोग फंसे हुए हैं। अधिकारी फैक्ट्री के अदंर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोग दम तोड़ चुके थे। हमने छह शव बरामद किए हैं।

10-15 कर्मचारी फैक्ट्री में सो रहे थे

फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर का कहना है कि जब आग लगी तब अंदर 10-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे। आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए।

मृतकों की जानकारी इस प्रकार है

1. मुस्ताक शेख उम्र 65 वर्ष

2. कौसर शेख उम्र 32 वर्ष

3 इकबाल शेख उम्र 18 वर्ष

4. लालांजी उम्र 55 वर्ष

5. रियाज उम्र भाऊ 32 वर्ष

6. मर्गुब शेख उम्र 33 वर्ष

मृतकों में सभी बिहार से आए थे, मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल। यह बिहार के जहानाबाद जिले के है। एक आदमी बदनापुर का बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे जाएंगे।

जिन्हें बचा लिया गया, उनके नाम

1. दिलीप कुमार वर्ष 28 वर्ष

2. लुटकुन पठाण वर्ष 30 वर्ष

3. सुभाशिष हल्हार वर्ष 35 वर्ष

4. हैदर शेख वर्ष 35 वर्ष

5. अफरोज शेख वर्ष 23 वर्ष

6. मिसबौल शेख वर्ष 20 वर्ष

7. दीलौत शेख वर्ष 20 वर्ष

8. हसन शेख वर्ष 35 वर्ष


Created On :   31 Dec 2023 10:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story