- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- दिन दहाड़े सिर पर पत्थर से हमला कर...
Beed News: दिन दहाड़े सिर पर पत्थर से हमला कर जान से मारने की कोशिश, मचा हड़कंप

Beed News. जिले के माजलगांव में आठ दिनों के भीतर दो को मौत के घाट उतार दिया गया। ताजा मामला अब माजलगांव का है, जहां बुधवार दोपहर तेलगांव - माजलगांव रोड पर महेंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के सामने एक व्यक्ति के सिर पर पत्थर से हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की गई, लेकिन समय पर वहां जब आसपास के लोग पहुंचे, तो हमलावर मौके पर से भाग निकला।
गंभीर रूप से घायल शख्स का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तम बाबासाहब विघ्णे पर हमला किया गया। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। शहर के संजीवनी अस्पताल में दाखिल कर उनका उपचार जारी है। पुलिस को जानकारी दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Created On :   23 April 2025 6:35 PM IST
Next Story













