Beed News: घर बेचने के विवाद में दंपति पर जानलेवा हमला, महिला घायल

घर बेचने के विवाद में दंपति पर जानलेवा हमला, महिला घायल
  • बीच-बचाव करने आई पत्नी के सिर पर पत्थर मारा
  • आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Beed News घर बेचने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दंपlति पर जानलेवा हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई महिला के सिर पर पत्थर लगने से वह घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रत्नमाला भरत झाडे (30, निवासी नाव्होली, तहसील केज, जिला बीड) अपने पति भरत झाडे के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान दिनेश लक्ष्मण झाडे उनके घर के सामने पहुंचा और घर बेचने तथा पिता के इलाज पर खर्च हुए तीन लाख रुपये को लेकर विवाद करने लगा। उसने कहा कि, "तुम्हें यहां नहीं रहना है, यह घर मुझे बेचना है। पिता के लकवे के इलाज पर तीन लाख रुपये खर्च हुए हैं, मुझे पैसे क्यों नहीं दे रहे हो?"

आरोप है कि इसके बाद दिनेश ने हाथ में पत्थर लेकर भरत झाडे पर हमला करने का प्रयास किया। पति को बचाने के लिए बीच में आई रत्नमाला के सिर पर पत्थर लगने से वह घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी ने दंपति के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। रत्नमाला भरत झाडे की शिकायत पर केज पुलिस ने दिनेश लक्ष्मण झाडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Created On :   29 July 2026 2:51 PM IST

Tags

Next Story