मनचले की करतूत: साप्ताहिक बाजार में नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर मामा का सिर फोड़ा

साप्ताहिक बाजार में नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर मामा का सिर फोड़ा
  • बाजार में परिवार के साथ आई थी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की
  • पीछा कर उसके साथ बीच बाजार में छेड़छाड़ की गई
  • चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
  • दारू पीने पैसे नहीं देने पर युवक परहमला

Beed News. जिले के गेवराई तहसील के पाचेगांव में साप्ताहिक बाजार में परिवार के साथ आई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का पीछा कर उसके साथ बीच बाजार में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का विरोध करने पर पीड़िता के मामा पर आरोपियों ने लाठी से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत गेवराई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार पीड़िता अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पाचेगांव के साप्ताहिक बाजार में आई थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसका पीछा किया और बीच बाजार में उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया और गांव लौटने के लिए खड़ी ऑटो-रिक्शा के पास पहुंच गई, जहां उसकी मौसी और मामा मौजूद थे। परिवार के लोग जब ऑटो-रिक्शा से गांव लौट रहे थे, तभी आरोपी दोबारा मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और फिर से छेड़छाड़ करने लगे। इस पर पीड़िता के मामा ने आरोपियों से इसका कारण पूछा तो एक आरोपी ने लाठी से उनके सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं अन्य दो आरोपियों ने हाथ में पत्थर लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर गेवराई पुलिस ने अमर संतराम पवार, अजय पवार तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपाधीक्षक द्वारा की जा रही है।

दारू पीने पैसे नहीं देने पर युवक परहमला, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

उधर दूसरे मामले में दारू पीने के लिए पैसे मांगने पर पैसे देने से इनकार करना एक युवक को महंगा पड़ गया।युवक पर मारपीट मामले में 16 जुलाई को रात के समय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। जानकारी अनुसार, आरोपी रोहण गायकवाड़, अमर जाधव, सारंग जाधव, आनुद्र जाधव ने आपस में साजिश कर उस शिकायत कर्ता दिनेश राजू भिसे (निवासी मालवेस, बीड़) पर फाइटर से हमला कर दिया। इस हमले में दिनेश की बाईं आंख के नीचे चोट आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमला करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर बीड शहर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   17 July 2026 7:31 PM IST

Tags

Next Story