- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- वाहन रोककर धारदार हथियार से हमला,...
Beed News: वाहन रोककर धारदार हथियार से हमला, सरपंच देशमुख की तरह हत्या करने की दी धमकी

- शख्स पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया
- अस्पताल में उपचार जारी
- सरपंच देशमुख की तरह हत्या करने की धमकी दे डाली
Beed News. तहसील के ग्रामीण पुलिस थाने क्षेत्र में शख्स पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। 15 जून को सड़क पर एक पीड़ित का वाहन रोककर चार ने कोयता से जानलेवा हमला किया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार कैलास सांगुले तांदलाचीवाडी तहसील का रहने वाला है, जो अपने चार पहिया वाहन से चार साथियों के साथ आया और उसने वाहन रोककर संरपच संतोष देशमुख जैसी हत्या दी धमकी देते हुए कोयते से हमला किया। इस हमले में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जो बेहोश होने गया। तभी चारों आरोपी मौके पर से भागने में सफल रहे। कुछ लोगो ने कैलाश के भाई को जानकारी दी।
कैलाश का भाई मौके पर पहुंचा और उसने घायल को बीड के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया। जहां घायल का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हमला जमीन के वाद विवाद के चलते हुआ है, हालांसि अबतक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। गंभीर रूप से घायल कैलाश के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया
Created On :   16 Jun 2025 8:03 PM IST