वीडियो वायरल: कीर्तनकार पर जानलेवा हमले से फिर गरमाया कानून-व्यवस्था का मुद्दा, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

कीर्तनकार पर जानलेवा हमले से फिर गरमाया कानून-व्यवस्था का मुद्दा, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
  • कीर्तनकार पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
  • मामले का वीडियो वायरल हुआ है
  • जानलेवा हमले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

Beed News. जिले के गेवराई शहर में एक कीर्तनकार पर हुए जानलेवा हमले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जातेगांव रोड पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वारकरी समाज और नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कीर्तनकार कैलास राजेंद्र आनंदे महाराज पर 5 से 7 लोगों के समूह ने लोहे की रॉड, केबल वायर, लकड़ी के डंडों, कोयता और चाकू से हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उन्हें अकेला पाकर घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की।

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंभीर रूप से घायल आनंदे महाराज का बीड़ शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं होने की चर्चा है। हमले के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। कैलास आनंदे महाराज ‘स्वानंद सेवा गुरुकुल’ का संचालन करते हैं। उन्होंने जोग महाराज वारकरी संस्था से वारकरी परंपरा की शिक्षा प्राप्त की है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वारकरी शिक्षा और समाज जागरूकता का कार्य कर रहे हैं।

घटना के बाद वारकरी संप्रदाय और नागरिकों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समाजप्रबोधन का कार्य करने वाले व्यक्तियों पर इस प्रकार के हमले बेहद चिंताजनक हैं।

Created On :   14 May 2026 8:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story