मराठा आरक्षण: मोबाइल टावर पर चढ़े आंदोलनकारी- पुलिस मे नीचे उतारा, प्रदर्शन से यातायात हुआ प्रभावित

मोबाइल टावर पर चढ़े आंदोलनकारी- पुलिस मे नीचे उतारा, प्रदर्शन से यातायात हुआ प्रभावित
  • कई स्थानों पर आनेजाने वाले यात्रियों को हुई दिक्कत
  • बीड-कोल्हापुर बस फूंक दी
  • अब टावर पर चढ़े युवक

डिजिटल डेस्क, बीड. तहसील के गिरवली गांव फाटा के पास कल रात बस जला दी गई। जिससे जिले से माजलगांव, गेवराई, आष्टी, पाटोदा, केज, शिरूर कासार, अंबाजोगाई, सिरसाला, वडवणी, धारूर, परली वैद्यनाथ सहित कई स्थानों पर आनेजाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐहतियातन रविवार सुबह से ही बस सेवा बंद करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनो से जिले में मराठा आरक्षण की मांग तेज हुई है। इससे पहले एक युवक ने पानी की टंकी से छलांग लगा आत्महत्या कर ली थी। शनिवार रात बीड-कोल्हापुर बस फूंक दी गई। बसस्टैंड पर यात्री परेशान हुए, परिवहन महामंडल को लाखों का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़े -सरकार पर भड़के जरांगे पाटील, मराठा कार्यकर्ताओं का आंदोलन हुआ तेज

मराठा समुदाय ने किया चक्का जाम

जिले में दिन ब दिन मराठा आरक्षण की मांगो को लेकर समुदाय आक्रोशित हो रहा है। गेवराई तहसील के पाडलसिंगी महामार्ग के पुल पर समुदाय ने चक्का जाम किया गया। इसी दौरान यातायात प्रभावित हुआ।

शोले स्टाईल में आंदोलन

वडवणी तहसील के कुछ युवक आरक्षण की मांगो को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए और आंदोलन किया। युवाओं ने मराठा आरक्षण देने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकर्ताओं को समझाया और नीचे उतारा।

Created On :   29 Oct 2023 1:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story