वारदात: गन्ना मजदूर के दलाल से की मारपीट, सोने की चैन सहित लाखों का माल लूटा

गन्ना मजदूर के दलाल से की मारपीट, सोने की चैन सहित लाखों का माल लूटा
  • अज्ञात चार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज
  • गन्ना मजदूर के दलाल से जमकर मारपीट की
  • सोने की चैन और सामान की लूट

डिजिटल डेस्क, बीड। पुणे में शक्कर संगठन और गन्ना कटाई मजदूर संगठन की बैठक खत्म होने के बाद एक वारदात सामने आई। लौटते हुए गन्ना मजदूर के दलाल की कार पाटोदा के महासांगवी इलाके में देर रातअज्ञात चार ठगों ने वाहन रुकवाया। इसके बाद मारपीट कर उनके गले से सोने की चैन, नगदी सहित 5 लाख रूपए का माल लूटा लिया गया। इसके बाद वो मौके से भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार गन्ना मजदूर का दलाल तात्याराम दगडु हुले ढालेवाडी तहसील पाटोदा का रहने वाला है। पुणे में वंसत दादा शक्कर इन्स्टिट्यूट मांजरी में गन्ना कटाई मजदूर कका दाम बढ़ाने को लेकर बैठक हुई थी। जिसके खत्म होने के बाद स्कार्पियो नंबर एमएच 23 ई 9925 में अपने तीन मित्रों के साथ बैठक से लौट रहे थे।

महासांगवी परिसर की साकत सड़क पर अज्ञात आरोपितों ने वाहन रूकवाया और दलाल हुले को चाकू दिखाकर उसके गले से सोने की चैन और नगदी सहित कीमती सामान लूटा। इसके बाद मारपीट कर मौके पर से भागने में वो कामयाब हो गए। इस मामले में गन्ना कटाई मजदूर के दलाल तात्याराम हुले की शिकायत पर पाटोदा पुलिस थाने में अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Created On :   29 Dec 2023 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story