फरार हुए बच्चे: सुधारगृह से भागे तीन आरोपियों ने की लूटपाट

सुधारगृह से भागे तीन आरोपियों ने की लूटपाट
सिपाही पर किया हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जरीपटका स्थित पाटणकर चौक के बाल सुधारगृह के सुरक्षा रक्षकों से मारपीट कर 6 बाल आरोपी भाग निकले। इनमें से तीन आरोपियों ने बुधवार की रात करीब 8.30 बजे सीताबर्डी में इटर्निटी मॉल के पीछे एक तृतीय पंथी की दोपहिया वाहन छीनकर भागने लगे। इस बीच एक सिपाही उन्हें पकड़ने दौड़ा, तो उसे घायल कर दिया गया। मौके पर सीताबर्डी थाने के अन्य कर्मचारी पहुंच गए, जिससे एक बाल आरोपी पकड़ा गया, जबकि दो अन्य बाल साथियों की तलाश सीताबर्डी पुलिस कर रही है।

आरोपियों के हाथ में था चाकू :पुलिस के अनुसार गत दिनों पाटणकर चौक स्थित बाल सुधारगृह से 6 बाल आरोपी भाग निकले थे। इसमें से 3 बाल आरोपी बुधवार को सीताबर्डी में एक तृतीय पंथी से लूटपाट कर रहे थे। सीताबर्डी में गश्त कर रहे सुशांत वाडिया नामक पुलिसकर्मी को घटना के बारे में पता चलते ही वह मौके पर पहुंच गया। उसने बाल आरोपियों को दबोचने की कोशिश की। उन बाल आरोपियों के हाथ में चाकू था। आरोपियों ने सुशांत को मामूली रूप से जख्मी कर दिया। एक बाल आरोपी को चाकू के साथ दबोच लिया गया। बाकी दो भागने में सफल हो गए। सीताबर्डी की महिला थानेदार राखी गेडाम के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू थी।

Created On :   28 Dec 2023 7:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story