- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चुनाव में पराजय दिखने से डरी हुई है...
Nagpur News: चुनाव में पराजय दिखने से डरी हुई है सरकार -वडेट्टीवार

- सरकार के लिए पोषक वातावरण नहीं
- चुनाव टालने के लिए सर्वोच्च न्यायालय पहुंची
Nagpur News विधानसभा में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार सरकार को चुनाव लेने में कोई दिक्कत नहीं थी। बारिश खत्म हो रही है। अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में कभी भी चुनाव हो सकते थे, किंतु सरकार चुनाव लेने से घबरा रही है, क्योंकि सरकार के लिए पोषक वातावरण नहीं है। किसान संकट में हैं। अतिवृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से उसके लिए किसी तरह की मदद की घोषणा नहीं की गई।
अब अगले वर्ष होंगे चुनाव : राज्य में स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव अब अगले वर्ष होंगे। 31 जनवरी 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने दिए हैं। चुनाव के लिए समय सीमा बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में आवेदन किया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सुनकर 31 जनवरी 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के िलए कहा गया है।
अस्थिरता की स्थिति : इसे लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, शायद सरकार को पराजय दिख रही है। राज्य में अस्थिरता की स्थिति है। मराठा विरुद्ध ओबीसी वातावरण है। जीआर निकाला है। बंजारा समाज एसटी में आरक्षण मांग रहा है। उनके भी बड़े मोर्चे निकल रहे हैं। एक-दूसरे को नीचा दिखाने का काम शुरू है, जिससे राज्य के बहुजन समाज के मन में राग, द्वेष निर्माण हो रहा है। इस परिस्थिति में चुनाव का सामना करने पर सरकार को अपनी हार दिखाई दे रही है। ऐसे में घबराकर सर्वोच्च न्यायालय में कुछ तो भी कारण बताने का प्रयास किया गया। प्रभाग रचना का कारण बताकर सरकार भागने का काम कर रही है, इसलिए अब यह अंतिम मौका है।
इसलिए घबराई हुई है : वडेट्टीवार ने कहा कि, सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को फटकारा है। न्यायालय ने कहा कि, कुछ भी कारण न बताएं। जिससे समझ आ रहा है कि, सरकार घबराई हुई है। वडेट्टीवार ने दावा किया कि, चुनाव में पराजय दिखने के कारण सरकार ने चुनाव आगे ढकेलने का अनुरोघ सर्वोच्च न्यायालय में किया है।
Created On :   17 Sept 2025 1:44 PM IST