- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- स्वच्छता अंगीकार को लेकर...
Nagpur News: स्वच्छता अंगीकार को लेकर विद्यार्थियों से आवाहन, स्कूलों में रैली एवं जनजागरण

Nagpur News. महानगरपालिका के घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष और जोन कार्यालयों से शहर में स्वच्छता अभियान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में महानगरपालिका के नेहरू नगर जोन में भगवती गर्ल्स हायस्कूल के सहयोग से स्वच्छता जनजागृति रैली और पथनाट्य आयोजित किया गया। रैली और पथनाट्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों में यातायात नियम, वाहन चलाते समय हेलमेट इस्तेमाल, परिसर स्वच्छ स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रतिंबध समेत गीला सूखा कचरा विलगीकरण को लेकर संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने नागरिकों से संवाद कर स्वच्छ नागपूर निर्माण करने के लिए आवाहन भी किया।
वहीं दूसरी ओर लकडगंज जोन में विद्यानिकेतन हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज के सहयोग से स्वच्छता प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में वर्धमान नगर परिसर में स्वच्छता और कचरा विलगीकरण के संदेश को प्रसारित किया गया। इतना ही नहीं परिसर में नागरिकों के समूह को गीला सूखा कचरा विलगीकरण के लाभ भी बताएं गए। प्रभातफेरी में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों ने सहभाग लिया। प्रभातफेरी में स्वास्थ्य निरीक्षक, जमादार, स्वच्छ्ता कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा सतरंजीपुरा जोन अंतर्गत प्रेम नगर में भी नागरिकों को स्वच्छता को लेकर जनजागरण किया गया। इतना ही नहीं नागरिकों को घर-घर से कचरा संकलन में कचरा विलगीकरण कर देने का भी आवाहन किया गया।
पर्यावरणपूरक गणेशमंडल से भी संदेश
महानगरपालिका के धरपमेठ जोन अंतर्गत सीताबर्डी के मोदी नंबर 2 में जय हिंद बालगोपाल गणेश मंडल की सराहनीय पहल रही है। श्री गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान मंडल से अनूठी पहल की गई। मंडल के सदस्यों और नागरिकों ने विसर्जन के दौरान रास्ते पर पड़े प्लास्टिक कैरीबैग, बोतल समेत अन्य प्लास्टिक सामग्री को एकत्र किया। इसके साथ ही रैली के बाद मनपा के सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता में सहयोग भी किया। विसर्जन रैली में मंडल के सदस्यों ने करीब 28 किलो प्लास्टिक संकलित किया।
Created On :   14 Sept 2025 4:57 PM IST













