- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सुरक्षा एजेंसियों ने किया अलर्ट,...
Nagpur News: सुरक्षा एजेंसियों ने किया अलर्ट, एटीएस ने दो लोगों को कामठी से हिरासत में लिया

- सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियां
- नागपुर कार्यालय में लाकर कड़ी पूछताछ जारी
- देश के बाहर प्रतिबंधित संगठनों के बारे में जानकारी मिली?
Nagpur News देश की सुरक्षा एजेंसियों की हमेशा ही सोशल मीडिया पर नजरें टिकी रहती है। कुछ भी संदिग्ध गतिविधियों के नजर आने पर वह राज्य के अंदर में कार्यरत एटीएस को सतर्क करते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कामठी के वारिसपुरा इलाके से दो लोगों को हिरासत में लिया। दोनों को शनिवार की सुबह उनके घरों से हिरासत में लेकर नागपुर के एटीएस कार्यालय लाया गया। इसे लेकर शहर और राज्य में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों और देश के बाहर प्रतिबंधित संगठनों के बारे में जानकारी जुटाकर गहन जांच की जा रही है। ज़रूरत पड़ने पर कुछ और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा। जांच पर कोई असर न पडे व मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस ने हिरासत में लिए गए दोनों लोगों का नाम उजागर नहीं किया।
एक साल से एक्टिव हैं दोनों सोशल मीडिया पर : हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद, घरेलू और विदेशी खुफिया एजेंसियां और संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस दौरान नागपुर की सुनीता पाकिस्तान के संपर्क में थी। वह सीमा पार करके पाकिस्तान चली गई थी। हाल ही में कामठी इलाके में नकली नोट मिले थे। इसी पृष्ठभूमि में, एटीएस ने कामठी थाने में जांच की। यह मामला अभी ताजा है, शनिवार सुबह एटीएस की टीम ने 30 से 35 वर्ष की आयु के दो लोगों को कामठी के वारिसपुरा इलाके से हिरासत में लिया। इनमें से एक स्नातक है और दूसरा नाममात्र शिक्षित है। दोनों विवाहित हैं। सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। उनका गुप्त काम करीब एक साल से चल रहा था। इसलिए, दोनों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है।
हर पहलू से होगी गहन पूछताछ : देश में विभिन्न एजेंसियां उन लोगों पर नज़र रखने के लिए काम करती हैं जो संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से गुप्त जानकारी प्राप्त करते हैं, जो पाकिस्तान के संपर्क में हैं और जो प्रतिबंधित संगठनों और संगठन के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं, साथ ही उन लोगों पर भी जो विस्तृत जानकारी जुटाते या जानने का प्रयास करते हैं या फिर वह जानकारी एकत्रित करने की कोशिश करते हैं। एटीएस को इनमें से एक एजेंसी से जानकारी मिली। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर, नागपुर की एटीएस टीम ने कामठी से दोनों को हिरासत में लिया। क्या उनका पाकिस्तान से कोई संबंध है, क्या वे वहां प्रतिबंधित संगठनों और संगठन के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं, किस देश से उन्होंने गुप्त जानकारी प्राप्त की? वे किस उद्देश्य से खोज रहे थे? क्या उद्देश्य था, ऐसे और कितने लोग हैं जो ऐसी जानकारी प्राप्त करते हैं। पूरी जानकारी इकट्ठा करने के बाद वे आगे क्या करने वाले थे। एसटीएस द्वारा इन सभी सवालों के जवाब उनसे पूछताछ शुरू है।
Created On :   13 Sept 2025 7:48 PM IST