- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से...
New Delhi News: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे, सफलतम कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

- शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मिले उपमुख्यमंत्री शिंदे
New Delhi News. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उनको नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में देश के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनको उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे सद्भावना भेंट की। इस दौरान शिंदे ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को बधाई दी और उनको सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंदराव अडसुल भी उपस्थित रहे।
शिंदे ने कहा कि राधाकृष्णन का सादा जीवन, मिलनसार स्वभाव और उच्च विचार उन्हें एक बहुमुखी नेता बनाते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में उन्होंने सदैव जनहित के बारे में सोचा है। उपराष्ट्रपति के रूप में वे इस पद की गरिमा को और बढ़ाएंगे। उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि उनके अनुभव से देश को अवश्य लाभ होगा।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
राष्ट्रपति भवन में आयोजित उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
Created On :   12 Sept 2025 8:49 PM IST