- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पवई एनकाउंटर में शामिल पुलिस...
Mumbai News: पवई एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारी को सम्मानित करेंगे भाजपा विधायक

By - Bhaskar Hindi |1 Nov 2025 7:54 PM IST
- ऑडिशन के बहाने बच्चों को बंधक बनाने का मामला
- मुंबई पुलिस की गोली से मारे गए रोहित आर्या मामले में विपक्ष के सवाल
- एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारी को सम्मानित करेंगे भाजपा विधायक
Mumbai News. पवई में वेब सिरिज के ऑडिशन के बहाने बच्चों को बंधक बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की गोली से मारे गए रोहित आर्या मामले में विपक्ष और समाज का एक वर्ग पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक संजय उपाध्याय ने आर्या को गोली मारने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर अमोल वाघमारे को सम्मानित करने का एलान किया है। विधायक उपाध्याय ने दैनिक भास्कर से कहा कि जल्द ही मैं पवई पुलिस स्टेशन जाकर उस बहादुर पुलिस अधिकारी वाघमारे को सम्मानित करुंगा। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर आरोपी पर गोली चलाई।
Created On :   1 Nov 2025 7:54 PM IST
Next Story












