Nagpur News: परंपरा को प्रोत्साहन, खासदार महोत्सव में पहली बार शिववैभव किला स्पर्धा

परंपरा को प्रोत्साहन, खासदार महोत्सव में पहली बार शिववैभव किला स्पर्धा
  • इतिहास से जुड़ी खास पहल
  • 20-30 सितंबर के बीच पंजीकरण

Nagpur News भारतीय इतिहास में किलों का खास महत्व रहा है। स्वराज्य काल में ये किले राजनीति, सुरक्षा और सामाजिक जीवन के केंद्र बने। इन्हीं परंपराओं को याद दिलाने और युवाओं में इतिहास के प्रति अभिमान जागृत करने के उद्देश्य से खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से इस वर्ष पहली बार ‘शिववैभव किले प्रतियोगिता' आयोजित की जा रही है। पंजीकरण 20 से 30 सितंबर के बीच किया जा सकेगा।

प्रतियोगिता के विषय व वर्ग : प्रतियोगिता दीपावली पर्व पर आयोजित होगी। इसमें तीन विषय रखे गए हैं। शिव किले, विदर्भीय किले और काल्पनिक किले। यह प्रतियोगिता संस्थात्मक और खुला वर्ग ऐसे दो वर्गों में होगी। प्रतिभागियों को किला बनाने से पहले 2 से 3 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तैयार किलों का मूल्यांकन 25 से 30 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।

नकद व विशेष पुरस्कार : प्रतियोगिता में पर्यावरणपूरक और पुनः उपयोग योग्य सामग्री से किले बनाने पर जोर दिया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपए, द्वितीय 31,000 रुपए, तृतीय 21,000 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही पांच प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक 5,000 रुपए और कुछ विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी 20 से 30 सितंबर के बीच पंजीकरण करा सकते हैं। नामांकन और अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय, सावरकर नगर, ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने, खामला चौक, नागपुर में दोपहर 12 से 3 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री की संकल्पना : केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की संकल्पना से हर वर्ष सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाता है। गणेशोत्सव, शारदोत्सव और दुर्गोत्सव के दौरान मंडलों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। गणेशोत्सव के दौरान इस वर्ष 417 मंडलों ने सहभाग दर्शाया।


Created On :   17 Sept 2025 12:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story