- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सीएम की मौजूदगी में महाजेनको और...
Nagpur News: सीएम की मौजूदगी में महाजेनको और एनएमआरडीए के बीच हुआ अनुबंध

- कोराडी क्षेत्र में इको-टूरिज्म परियोजना
- कोराडी क्षेत्र में इको-टूरिज्म परियोजना
Nagpur News मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) और महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) के बीच नागपुर महानगर क्षेत्र के कोराडी (तहसील, कामठी) में एक इको-टूरिज्म स्थल विकसित करने एक अनुबंध हुआ। अनुबंध के मुताबिक महाजेनको की 232.64 हेक्टेयर भूमि पर्यटन स्थल विकास के लिए 1 रुपए प्रति वर्ष के किराए पर 30 साल के पट्टे पर नागपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित की जाएगी।
यह गतिविधियां संचालित होंगी : महाजेनको कंपनी द्वारा लीज समझौते के तहत दी गई भूमि कोराडी, महादुला, खापरखेड़ा, नांदा (तहसील, कामठी) और घोगली, तहसील नागपुर (ग्रामीण) में है। यह भूमि प्राकृतिक संसाधनों के करीब है और विश्व स्तरीय इको-पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए उपयुक्त है। इस उपक्रम का मुख्य आधार विभिन्न स्थायी जल-केंद्रित कार्यक्रम हैं। इस स्थान पर गैर-मोटर चालित नौकायन (पैडल बोट, कायाक्स, कैनू), पर्यावरण-अनुकूल शिकार और तैरते डेक पर सवारी, तैरते प्लेटफार्मों से पक्षी दर्शन और निसग पर्यटन जैसी गतिविधियां संचालित की जाएगी।
अनुबंध का विवरण
अनुबंध अवधि : प्रारंभ में 30 वर्ष, वार्षिक किराया केवल 1 रुपए और उसके बाद अवधि बढ़ाने का विकल्प उपलब्ध है।
महाजेनको के अधिकार : मौजूदा ताप विद्युत केंद्र और सीवेज उपचार संयंत्र पर पूर्ण स्वामित्व और नियंत्रण बना रहेगा।
प्राधिकरण के अधिकार : एनएमआरडीए को झील के जल सतह का उपयोग केवल इको-पर्यटन परियोजनाओं के लिए करने का विशेष अधिकार दिया जाएगा।
पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा : प्राधिकरण को दी गई भूमि नागपुर के महत्वपूर्ण शहरी और प्राकृतिक संसाधनों के निकट है, इसलिए इसे विश्व स्तरीय इको-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस उपक्रम से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा, परियोजना निर्माण में पर्यावरण संरक्षण के सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा, यह यह जानकारी दी गई। महाजेनको के निदेशक मंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
यह रहे मौजूद : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, मुख्य सचिव राजेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (नवी-1) असीम कुमार गुप्ता, ऊर्जा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव आभा शुक्ला, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव अश्विनी भिडे, महाजेनको के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राधाकृष्णन बी, एनएमआरडीए के महानगर आयुक्त संजय मीणा और अन्य उपस्थित थे।
Created On :   17 Sept 2025 1:08 PM IST