- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गणेशोत्सव में संकलित निर्माल्य से...
Nagpur News: गणेशोत्सव में संकलित निर्माल्य से खाद निर्माण, प्रकल्प का निरीक्षण किया

- अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत ने प्रकल्प का निरीक्षण किया
- नागरिकों और किसानों को भी उपलब्ध
- गणेशोत्सव में संकलित निर्माल्य से खाद निर्माण
Nagpur News. महानगरपालिका प्रशासन के पर्यावरणपूरक आवाहन पर शहर में गणेश मंडलों और विसर्जन स्थल पर निर्माल्य का अलग से संकलन किया गया। निर्माल्य संकलन के लिए मनपा प्रशासन से 17 वाहनों को लगाया गया था। गणेशोत्सव के दौरान 200 टन से अधिक निर्माल्य का संकलन हुआ है। निर्माल्य से जैविक खाद निर्माण किया जा रहा है। खाद का इस्तेमाल शहर में मनपा के उद्यान में किया जाएंगा। महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त वसूमना पंत ने शनिवार को भांडेवाडी परिसर में निर्माल्य से खाद निर्माण के प्रकल्प को भेंट देकर निरीक्षण किया। इस दौरान खाद निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी लेकर सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, रोहिदास राठोड समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रतिवर्ष गणेशोत्सव के दौरान शहर में गणेश प्रतिमा को चढ़ाने वाले फूल हार, दूर्वा समेत अन्य निर्माल्य संकलन किया जाता है। निर्माल्य को मनपा के भांडेवाडी स्थित जैविक खाद प्रकल्प में खाद निर्माण किया जाता है। इस खाद प्रकल्प को देखने के बाद अतिरिक्त आयुक्त पंत ने पर्यावरणपूरक उपक्रम को लेकर समाधान जताया है। पिछले साल गणेशोत्सव के 10 दिनों में करीब 187 टन निर्माल्य संकलन किया गया था, इस निर्माल्य से करीब 18 टन जैविक खाद तैयार कर शहर के उद्यानों और बाग में इस्तेमाल किए गए है। इस साल 217 टन से अधिक निर्माल्य संकलन किया गया है। ऐसे में इस साल खाद निर्माण में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
नागरिकों और किसानों को भी उपलब्ध
गणेशोत्सव के दौरान शहर भर के सार्वजनिक मंडलों के साथ ही कृत्रिम विसर्जन टैंक के समीप भी निर्माल्य संकलन के कुंभ को लगाया जाता है। विसर्जन से पहले फूल हार समेत निर्माल्य को कुंभ में डाला जाता है। निर्माल्य को प्रक्रिया कर खाद तैयार करने के बाद नागरिकों को अपने उद्यानों और खेतों के लिए भी उपलब्ध कराया जाता है। मनपा के इस उपक्रम से तालाबों में गंदगी से सुरक्षा के साथ ही पुर्नचक्रकीरण प्रक्रिया में खाद से उर्वरकता को भी बढ़ाने में सुविधा हो रही है।
Created On :   14 Sept 2025 4:50 PM IST