मामला दर्ज: दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
होटल में पीड़िता का देता था पहचान पत्र

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौदा क्षेत्र में छात्रा को शादी के सपने दिखाकर उसे होटल में ले जाकर उससे जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी शुभम रतन धनजोडे (24) केसोरी कामठी निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर आरोप है कि होटल में जाने के बाद पीड़ित छात्रा का ही पहचान पत्र दिया करता था।

पीछा करता था :पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा की छात्रा ने आरोपी धनजोडे के खिलाफ मौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुभम ने उसे शादी के सपने दिखाकर जबरन दुष्कर्म करता था। आरोपी से दो वर्ष पहले पहचान हुई थी। स्कूल जाते समय आरोपी मोटरसाइकिल से पीछा करता था। वह कहता था कि मैं मैं तुझसे शादी करूंगा। स्कूल जाते समय वह अक्सर रास्ते में उसे रोक कर बातें करता था। पीड़िता के भाई ने आरोपी को उससे बातचीत करते देख लिया था। इसके बाद उसने बातचीत करनी बंद कर दी थी।

परेशान होकर दर्ज कराई शिकायत :घटना के दिन भी वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्रीन लाइट होटल कुही रोड भूगांव में लेकर गया। होटल में छात्रा का ही आधार कार्ड दिया। इसके बाद उससे जबरन संबंध बनाया। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने मौदा थाने में शिकायत की। मौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सोनेकर कर रहे हैं।

Created On :   28 Dec 2023 7:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story