समस्या: सूख गई माेहाड़ी शहर को जलापूर्ति करनेवाली सुर नदी, हैंड पंप भी फेंक रहे हवा, अनशन की चेतावनी

सूख गई माेहाड़ी शहर को जलापूर्ति करनेवाली सुर नदी, हैंड पंप भी फेंक रहे हवा, अनशन की चेतावनी
  • दो दिन के अंतराल में हो रही जलापूर्ति
  • पेंच परियोजना का पानी छोड़ने की मांग
  • हैंडपंप सुधारने व कुओं की सफाई करने से भी मिल सकती है राहत

डिजिटल डेस्क, मोहाडी (भंडारा)। मोहाड़ी शहर में जलापूर्ति करनेवाली सुर नदी के सूख जाने से शहर में इन दिनों दो दिन के अंतराल में जलापूर्ति हो रही है। वहीं अनेक हैन्डपंप बंद होने के कारण नागरिकों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की गंभीर समस्या के चलते शहर में सुचारू जलापूर्ति के लिए सभी हैन्डपंप दुरुस्त करने की मांग को लेकर मोहाड़ी नगर पंचायत में अब नागरिक नहीं तो खुद पार्षदों ने अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी 29 अप्रैल से मोहाड़ी नगर पंचायत के सामने छह पार्षद अनशन पर बैठैंगे।

जानकारी के अनुसार मोहाड़ी शहर को सुर नदी के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है। किंतु मार्च महीने से ही सूर नदी सूखी पड़ी है। जिसके कारण शहर को जलापूर्ति करनेवाले नल योजना में पानी की आपूर्ति करने वाले कुएं भी सूख गए हंै। जिसके कारण शहर में पानी की टंकी भरने के लिए दो दिन का समय लगता हंै। शहर के अनेक हैन्डपंप बंद है। जिसके कारण मोहाक़ीवासियों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यह समस्या छुड़ाना नगर पंचायत का काम है। साथ ही पार्षदों का भी दायित्व है। किंतु पार्षदों के कहने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ना नगर पंचायत अध्यक्ष ना अधिकारी। ऐसे में पार्षदों ने अनशन पर बैठकर मांग पूरी करवाने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि, पिछले एक माह से हैन्डपंप दुरुस्ती की मांग की जा रही है। साथ ही सुर नदी में पेंच परियोजना का पानी छोडने के लिए कितनी बार बात की गई है। किेंतु इस ओर अनदेखी की जा रही है। हैन्डपंप दुरुस्त करने वाले ठेकेदार के तेवर भी ठिक नही है। बार बार भरे ग्रीष्मकाल में नादुरुस्त हैंन्डपंप दुरूस्त ना करने के अलग अलग कारण दिए जा रहे है। जिसके कारण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया है। ऐसा नगरसेवकों का कहना है। 29 अप्रैल से नगर पंचायत कार्यालय के सामने नगर सेवक अनशन पर् बैठेंगे। आगे क्या होता है? इस ओर अब सभी की नजरें टिकी है।

मोहाड़ी के छह पार्षद करेंगे अनशन : नगरपंचायत के सामन अनशन पर बैठने वाले अनशनकर्ताओं में रेखा मनोहर हेडाऊ, मनीषा गायधने, सुमन मेहर, हेमचंद पराते, पवन चव्हाण, शैलेश गभने ऐसे छह नगरसेवकों का समावेश है। अब पानी की समस्या छुटेगी क्या इस तरफ सबका ध्यान लगा है।

Created On :   27 April 2024 11:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story