- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- झाबुआ में 9 करोड़ का 99 क्विंटल...
MP News: झाबुआ में 9 करोड़ का 99 क्विंटल गांजे के पौधे पकड़ाए

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र के झाबुआ पुलिस ने यहां के ग्राम कलमोड़ा के दुर्गम और पहाड़ी एरिया में कपास की फसल के बीच गांजे की अवैध फसल-पौधे पकड़े हैं। आईजी इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग और पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एसपी झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध गांजा खेती का पर्दाफाश किया है। तीन अलग-अलग प्रकरणों में 15,609 गांजे के पौधे जब्त किए हैं।
इन पौधों का कुल वजन 99 क्विंटल 16 किलो 427 ग्राम और अनुमानित कीमत 9 करोड़ 42 लाख रुपये है। तीनों प्रकरणों में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Created On :   16 Oct 2026 11:33 PM IST
Next Story












