- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- कांग्रेस चलाएगी घर वापसी अभियान,...
MP News: कांग्रेस चलाएगी घर वापसी अभियान, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा वापसी के 600 आवेदन, इनमें पूर्व विधायक-सांसद भी

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। कहा कि प्रदेश में कांग्रेसजनों की घर वापसी के लिए अिभयान चलाया जाएगा। उनके पास सांसद-पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष आदि के 600 आवेदन हैं। 200 आवेदन तो पूर्व विधायकों-सांसदों के ही है। बाकी अन्य के हैं। इस अिभयान से कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन करने वालों को दोबारा कांग्रेस ज्वाइन करवाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर अिभयान चलाया जाएगा। हालांकि इसमें जिला कांग्रेस कमेटियों की सहमति और अनुशंसा ली जाएगी।
पटवारी ने गुरुवार को भोपाल में भीम आर्मी के पदाधिकारियों को कांग्रेस ज्वाइन करवाई। पटवारी की मौजूदगी में प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने भीम आर्मी के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में भीम आर्मी के प्रदेश सचिव विलास पटेल, प्रदेश महासचिव सत्येंद्र विमल, विधि प्रभारी डकेश पाटिल, पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष नागेश, जिला अध्यक्ष रंजीत दामले, जिला उपाध्यक्ष नीलेश हेरोडे और प्रकाश वानखेड़े शामिल रहे।
मजबूत संगठन के लिए उठाया कदम
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत करती है। कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने वाले सभी का पार्टी में स्वागत है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी से दूर हो चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं को फिर संगठन से जोड़ने के लिए ‘घर वापसी’ कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है। 200 से अधिक आवेदन वर्तमान और पूर्व जिला अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्री है।
उन्होंने कहा कि यह पहल पुराने साथियों को फिर से संगठन से जोड़ने और कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहा उचित समय पर जिला कांग्रेस कमेटियों की सहमति एवं विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस में वापसी की जाएगी। कांग्रेस का उद्देश्य सभी पुराने साथियों को साथ लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को अधिक प्रभावी बनाना है। पार्टी संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ती रहेगी।
इंदौर में 490 करोड़ के आरोप
पटवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार में मप्र ने सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुखिया का इसे संरक्षण है। विदेश निवेश के अंतर्गत छूट दे दी और भ्रष्टाचार का कैंसर बढ़ा दिया। इंदौर में जमीन मुक्त कराकर कॉलोनियां विकसित करने का आरोप लगाया। कहा कि ₹490 करोड़ के निवेश और 4 हजार लोगों को रोजगार का वादा कर गायब हो गए। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक एवं प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज ने 2007 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान इंदौर के ग्राम कुमेड़ी, तहसील सांवेर (वर्तमान मल्हारगंज) की जमीन को निवेश के नाम पर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की योजना से मुक्त कराने और बाद में अनियमितता की गई।
नायक ने बताया कि जेकेएम इन्वेस्टमेंट प्रालि की ओर से निदेशक अभिषेक मोदी के माध्यम से किए गए निवेश समझौते में लगभग ₹490 करोड़ के निवेश, ₹280 करोड़ के विदेशी निवेश और बिग मॉल के निर्माण के जरिए 4 हजार लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। कांग्रेस का आरोप है कि निर्धारित परियोजना पूरी होने के बजाय यह इस जमीन पर होटल, आवासीय कॉलोनियां और भवनों का विकास कर दिया गया। नायक ने कहा कि दस्तावेजों के अनुसार, भू-अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा की ओर से पत्र 5 मई 2024 और 26 जून 2024 को इस केस में पत्राचार किया गया। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इन्फोसिस से लगभग 130 एकड़ भूमि वापस ले ली तो समयावधि में परियोजना पूरी नहीं होने पर इसे भी वापस लेना चाहिए।
Created On :   17 Oct 2026 12:03 AM IST












