Bhopal News: दिग्विजय की जीत के लिए मिर्ची हवन करवाने वाले बाबा का SIR से नाम कटा, बोले सन्यासी हूं, पिंडदान हो चुका, कागज कहां से लाऊं

दिग्विजय की जीत के लिए मिर्ची हवन करवाने वाले बाबा का SIR से नाम कटा, बोले सन्यासी हूं, पिंडदान हो चुका, कागज कहां से लाऊं

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरि महाराज उर्फ मिर्ची बाबा (मूल नाम राकेश दुबे) ने गुरुवार को एसआईआर वोटर लिस्ट से नाम कटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग ने कई लोगों के वोटरों के नाम काट दिए। मरे हुए लोगो का नाम काटना चाहिए, ये मैं मानता हूं। लेकिन सोचिए कई ठेले, गली, गरीबों के वोटरों के नाम काट दिए।

भारत में एक स्वच्छ लिस्ट होना चाहिए ये मैं मानता हूं। लेकिन मेरा ही नाम काट दिया और ये कहकर कि जन्मभूमि का प्रमाण पत्र लाइए। माता-पिता का नाम बताइए। अरे, जब हमार पिंडदान हो जाता है तो माता-पिता-परिवार से कोई वास्ता नहीं रहता। हम केवल हमारे गुरुओं के दिए संस्कार में जीते हैं, जहां नाम दिया गया महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरि महाराज। हमारी परंपरा अलग हो जाती है। हम सन्यास परंपरा से जी रहे और हमारा ही वोटर लिस्ट से नाम काट दिया। भारत के कई संतों-सन्यासियों का नाम काट दिया। मेरा वोटर लिस्ट से नाम कैसे काट दिया मैं चुनाव लड़ चुका हूं। सोचिएगा मैं आयकर दाता भी हूं, मेरा मौलिक अिधकार है वोट डालना। मैं जिंदा हूं, मरा नहीं। मैं कोर्ट भी जाऊंगा।

मतदाता सूची से नाम हटाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा- मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने चाहिए। लेकिन ठेले वालों, गरीबों और संन्यासियों के वोट भी काट दिए गए हैं। मैं जिंदा हूं, मरा नहीं तो मेरा नाम किस आधार पर काटा गया? उन्होंने वीडिया जारी कर कहा कि मैं सन्यासी हूं और इसी परंपरा का अनुसरण करता हूं, जिंदा भी हूं। फिर भी नाम काट दिया। मेरे माता-पिता से भी संबंध खत्म हो चुका, अब कागज कहां से लाऊं। एक नागरिक के तौर पर वोट डालना उनका मौलिक अधिकार है और उनसे यह अधिकार नहीं छीना जा सकता। मिर्ची बाबा ने कहा कि मैं दबकर जीवन जीने वाला संन्यासी नहीं हूं। संविधान का पालन करते हुए कोर्ट जाऊंगा और सवाल करूंगा कि मेरा वोट किस आधार पर काटा गया।

दिग्विजय के लिए करवाया था मिर्ची हवन

ज्ञात हो कि 2019 में भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची बाबा ने मिर्ची का हवन करवाया था। कहा था कि हार हुई तो यज्ञस्थल पर ही भूसमाधि ले लूंगा। इसके बाद बाबा देशभर में चर्चा में आ गए थे, हालांकि दिग्विजय की हार के बाद बाबा लंबे समय तक गायब रहे थे। अब उन्होंने एसआईआर लिस्ट पर उठाए। कहा कि मेरा नाम काटा गया है, इसके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा। मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का भी आरोप लगा था। जेल भी गए, लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।

Created On :   17 Oct 2026 12:43 AM IST

Tags

Next Story