MP News: छतरपुर की घटना से कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, दोषियों पर हो कार्रवाई -सपा

छतरपुर की घटना से कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, दोषियों पर हो कार्रवाई -सपा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने मंगलवार को छतरपुर के ग्राम कोढ़ा में भूमि विवाद के दौरान कुशवाहा समाज के लोगों पर हुए हमले को लेकर कहा कि इस घटना से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने पहले भी अहिरवार परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग की थी, जिसमें पुलिस ने पिस्टल को टॉर्च बताया था।

बड़ामलहरा टोल पर भी मारपीट और फायरिंग की थी। यादव ने कहा कि ये आदतन अपराधी हैं, कड़ी कार्यवाही आवश्यक हैं। यादव ने कहा कि जिस प्रकार मोतीलाल कुशवाहा और उनके परिवार पर हमला किए जाने की बातें सामने आई हैं इसमें दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की करना चाहिए।

अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली या चर्चित परिवार से जुड़ा हो, कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। यदि प्रभावशाली लोग आम नागरिकों पर हमला करेंगे और उन पर समय रहते कार्रवाई नहीं होगी तो जनता का कानून पर विश्वास कमजोर होता है। समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि इस मामले में दोषियों पर प्रकरण दर्ज किया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए।

Created On :   16 July 2026 12:46 AM IST

Tags

Next Story