MP News: अब 10 से 20 करोड़ रुपये की लागत वाले पुलों और सड़कों के टेण्डर ईपीसी मोड पर जारी होंगे

अब 10 से 20 करोड़ रुपये की लागत वाले पुलों और सड़कों के टेण्डर ईपीसी मोड पर जारी होंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में अब लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत की पुल निर्माण परियोजनाओं तथा 20 करोड़ रुपये या इससे लागत की सड़क निर्माण परियोजनाओं के टेण्डर ईपीसी मोड पर जारी किये जायेंगे। इसके लिये राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिये हैं। उल्लेखनीय है कि ईपीसी निविदा दस्तावेज वह कानूनी और तकनीकी फाइल है, जिसका उपयोग राज्य सरकार, ठेकेदारों को काम सौंपने के लिए करता है।

ईपीसी का आशय : इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन है। इसमें सड़क एवं पुल जैसी पूरी परियोजना को डिज़ाइन करने, आवश्यक सामग्री खरीदने और बनाने का पूरा काम एक ही ठेकेदार को सौंपा जाता है। ठेकेदार तय समय और बजट में इसे पूरा करके सरकार को सौंपता है। इसमें परियोजना का नक्शा, काम करने के नियम, तकनीकी आवश्यकताएं और लागत का विवरण होता है। इससे सरकार पर काम का दबाव कम होता है। ठेकेदार ही प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां और जोखिम उठाता है।

Created On :   16 July 2026 12:37 AM IST

Tags

Next Story