MP News: एमपी पीएससी की साल में दो बार परीक्षायें कराने की तैयारियां प्रारंभ हुईं

एमपी पीएससी की साल में दो बार परीक्षायें कराने की तैयारियां प्रारंभ हुईं

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार ने वर्ष 2027 में एमपी पीएससी की साल में दो बार परीक्षायें कराने की मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा की गई घोषणा के क्रियान्वयन की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं तथा सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने सभी विभाग प्रमुखों से उनके यहां रिक्त पड़े पदों की जानकारी देने के निर्देश जारी कर दिये हैं। साथ ही यह भी कहा है कि रिक्त पदों संबंधी मांग-पत्र पीएससी को ऑनलाईन उपलब्ध कराया जाये।

Created On :  

Tags

Next Story