MP News: इस साल अब तक प्रदेश में 56 बाघ मारे गये

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश में इस साल अब तक कुल 56 बाघ मारे गये हैं। इनमें आठ बाघ को शिकार के माध्यम से मारा गया है जबकि 4 बाघों की मृत्यु उसके अंगों की जब्ती या अवैध परिवहन के दौरान पता चली है।
इसी प्रकार, 44 बाघों की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है जिसमें आठ बाघों की मृत्यु केनाईल डिस्टेम्पर वायरस बीमारी से हुई है। राज्य के वन विभाग ने 9 जनवरी 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश में मरे बाघों की जानकारी अपनी वेबसाईट पर प्रदर्शित की है।
Created On :  
Tags
Next Story
