भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर.) का एक्रीडीटेशन

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर.) का एक्रीडीटेशन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, कौशल आधारित गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले देश का अग्रणी विश्वविद्यालय है। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भारत सरकार, नई दिल्ली) द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद विभिन्न शैक्षणिक मापदण्डो के आधार पर विभिन्न विश्वविद्यालयो,महाविद्यालयों को मान्यताएं देती हैं। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में आई.सी.ए.आर की टीम की विजिट के पश्चात विश्वविद्यालय के कृषि विभाग और कृषि पाठयक्रमों को मान्यता प्राप्त हुई है। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, आई.सी.ए.आर. कें सभी मापदण्डो पर खरा उतरा और यह उपलब्धि प्राप्त की।

विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र में निरन्तर नवाचार कर रहा है। कृषि क्षेत्र में विश्वविद्यालय में कृषि तकनीकी सूचना केन्द्र, मौसम विज्ञान केन्द्र, आधुनिक प्रयोगशालायें, स्मार्ट क्लासरूम, पाली हाउस,क्रॉप केफेटेरिया, कृषि अनुसंधान प्रक्षेत्र, एग्रो फोरेस्ट्री, कस्टम हायरिंग सेंटर, स्पोर्ट कांपलेक्स, जैसी सभी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाए उपलब्ध है। कृषि सूचना तकनीकी केन्द्र के माध्यम से किसानों को नई तकनीक की जानकारियां प्रदान की जा रही है। पाली हाउस के माध्यम से वातावरण के मापदण्डों को नियत्रिंत कर उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियोंका उत्पादन किया जा रहा है। क्रॉप केफेटेरिया में विधार्थीयों को विभिन्न फसलों के रखरखाव की जानकारियां दी जाती है। कस्टम हायरिंग सेंटर में किसानों को उपकरण प्रदान कर उनके उपयोग हेतु मार्गदर्शन दिया जाता है। किसानों के लिये समय समय पर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है। मैनेज, हैदराबाद के DAESI प्रोग्राम हेतु विश्वविद्यालय नोडल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट भी घोषित किया गया है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे,कुलपति प्रो. रजनीकांत, कुलसचिव डॉ विजय सिंह, आइक्यूएसी के निदेशक डॉ नितिन वत्स,डीन कृषि विभाग, डॉ एचडी वर्मा ने विश्वविद्यालय की फैकल्टी, स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाए दी है। कुलाधिपति श्री सतोष चैबे ने कहा कि विश्वविद्यालय अकादमिक, शोध, एक्सटेंशन, की गतिविधियो में उत्कृष्टता के लिये लगातार प्रतिबद्ध है। मुझे विश्वास है कि आई.सी.ए.आर. की मान्यता से विश्वविद्यालय का कृषि विभाग राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनायेगा। उल्लेखनीय है कि रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, को नेशनल इंस्टीटयूशनल फ्रेमवर्क द्वारा लगातार पांचवे वर्ष भारत के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया।

Created On :   5 March 2024 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story