आमरण अनशन का मामला: विवेक तन्खा बोले - सोनम वांगचुक को कुछ हुआ तो सांसद बने रहना पसंद नहीं करूंगा

विवेक तन्खा बोले - सोनम वांगचुक को कुछ हुआ तो सांसद बने रहना पसंद नहीं करूंगा
  • सोनम वांगचुक आमरण अनशन का मामला

New Delhi News. राज्यसभा सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मंगलवार को कहा कि पर्यावरणविद सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कराना संसद, सरकार और न्यायपालिका की सामूहिक जिम्मेदारी है। तन्खा ने कहा कि अगर वांगचुक को कोई नुकसान पहुंचता है, तो वह सांसद पद पर बने रहना पसंद नहीं करेंगे।

तन्खा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “यह संसद, सरकार और न्यायपालिका की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करवाएं। अगर वांगचुक के साथ कोई अनहोनी होती है, तो यह हमारी सामूहिक विफलता होगी। अगर ऐसा होता है, तो कम-से-कम मैं तो सांसद के तौर पर बने रहना बिल्कुल पसंद नहीं करूँगा।”

कांग्रेस सांसद ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि दिव्यांग बच्चे भी इस आंदोलन का हिस्सा हैं। भारत अपनी बात कह रहा है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, समय आ गया है कि राजनीतिक और प्रशासनिक तंत्र के साथ-साथ न्यायपालिका भी जागे। उल्लेखनीय है कि सोनम वांगचुक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

Created On :   21 July 2026 9:10 PM IST

Tags

Next Story