Chhindwara News: प्रसूता की मौत पर प्रशासन सख्त, बीएमओ समेत चार जिम्मेदारों को थमाया नोटिस, कलेक्टर ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर मांगा जवाब

प्रसूता की मौत पर प्रशासन सख्त, बीएमओ समेत चार जिम्मेदारों को थमाया नोटिस, कलेक्टर ने जताई नाराजगी, लापरवाही पर मांगा जवाब
तामिया के टापरवानी में एम्बुलेंस पंचर होने से प्रसूता को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इलाज के अभाव में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत से नाराज कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने तामिया बीएमओ समेत चार स्टाफ और एम्बुलेंस समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

Chhindwara News: तामिया के टापरवानी में एम्बुलेंस पंचर होने से प्रसूता को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इलाज के अभाव में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत से नाराज कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने तामिया बीएमओ समेत चार स्टाफ और एम्बुलेंस समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।

गौरतलब है कि टापरवानी निवासी शारदा उईके के परिजनों ने 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई थी, चावलपानी की एम्बुलेंस पंचर थी। सौ किमी दूर से परासिया से दूसरी एम्बुलेंस बुलाई गई, जिसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। इस लचर स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से प्रसूता को समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। इस लापरवाही पर कलेक्टर ने आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स और तामिया बीएमओ व 108 समन्वयक को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर उन्होंने ऐसे सीएचओ जो मुख्यालय में नहीं रहते उनके वेतन रोकने निर्देश दिए है। उन्होंने सीवियर, मॉडरेड एनीमिया से ग्रस्त गर्भवती माताआंे की रिपोर्ट 30 अप्रैल तक डीएचओ से मांगी गई है। समीक्षा बैठक में सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे, सीएस डॉ सुशील दुबे, डॉ.पुष्पारानी सिंह, डॉ. अंशु लांबा, डीपीएम शैलेन्द्र सोमकुंवर समेत अन्य स्टाफ मौजूद था।


Created On :   26 April 2026 4:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story