- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला जेल पन्ना एवं सब जेल पवई में...
Panna News: जिला जेल पन्ना एवं सब जेल पवई में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक सहायता शिविर आयोजित

Panna News: म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरत चन्द्र सक्सेना के मार्गदर्शन तथा व्यवहार न्यायाधीश व प्राधिकरण के सचिव राजकुमार गौड़ एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बिन्दु पटेल की उपस्थिति में शनिवार को जिला जेल पन्ना में महिला व पुरुष बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सचिव श्री गौड़ द्वारा जेल बंदियों को उच्चतम न्यायालय के विचाराधीन बंदियों के जमानत लाभ देने संबंधी आदेश सहित जमानत आदेश उपरांत जमानत प्रस्तुति में आ रही समस्याओं का निराकरण के बारे में अवगत कराया गया। सौदे के अभिवाक को सरल भाषा में सभी बंदियों को समझाया व उनकी सहायता के लिये जेल में भेजे जा रहे लीगल एड डिफेंस काउन्सिल की टीम से अपने लंबित प्रकरणों की प्रगति के संबंध में चर्चा व समाधान करवाने का आव्हान किया। जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन द्वारा बंदियों से संवाद कर प्ली ऑफ बारगेनिंग के प्रावधान व प्रक्रिया, बंदियों के अधिकार नि:शुल्क विधिक सहायता, बंदियों के जमानत यूटीआरसी के क्रियान्वयन, पैरोल, समय पूर्व बंदियों की रिहाई आदि कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक जी.के. सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला जेल व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु गठित चिकित्सकों की टीम द्वारा महिला व पुरुष बंदियों का चिकित्सीय परीक्षण कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। विधिक सहायता शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ आनंद त्रिपाठी, डिप्टी चीफ करन सिंह व पवन पाण्डेय, असिस्टेंट विजयलक्ष्मी, रोहित नायक, शशांक चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
पवई उपजेल में भी स्वास्थ्य शिविर एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
इसी तरह सब जेल पवई में अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पवई सोम पाण्डेय की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा बंदियों को विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। बंदियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर स्वास्थ्य कैंप में अपनी बीमारी के संबंध में चिकित्सक से चर्चा कर परामर्श प्राप्त करने की सलाह भी दी गई। विधिक सहायता संबंधी जानकारी अधिवक्ता राधिका प्रसाद पटेल एवं के.पी. तिवारी द्वारा बंदियों को प्रदाय की गई। जेल में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में परिरुद्ध सभी 97 बंदियों का बीपी, शुगर, पल्स एवं सामान्य बीमारी से पीडि़त बंदियों का परीक्षण कर उपचार दिया गया। कोई भी बंदी किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त नहीं पाया गया। कैंप के समापन पर सहायक जेल अधीक्षक मुनीन्द्र प्रसाद मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान मुख्य प्रहरी अवध बिहारी पाठक एवं प्रहरी रूपेश पाठक, हर्षित कुमार जाट, देवेन्द्र पाल सिंह, मोहित बागरी, जय प्रकाश पटेल, कृष्ण कुमार झारिया एवं श्रद्धा तिवारी भी उपस्थित रहीं।
Created On :   26 April 2026 4:04 PM IST














