- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक को...
Panna News: नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक को पत्र सौंपकर अमानगंज में की शव वाहन की मांग

Panna News: अमानगंज नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विधायक आवास पहुंचकर क्षेत्रीय गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा को एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने विधायक से अमानगंज एवं क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए शव वाहन की मांग की है। अध्यक्ष श्री खान ने बताया अमानगंज एवं आसपास के क्षेत्र में अगर कोई घटना हो जाए तो अस्पताल से पोस्ट मार्टम हाउस तक जाने के लिए भी कोई वहां नहीं रहता और शव को अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए किसी भी शासकीय वाहन की व्यवस्था नहीं है। गरीब आमजन मोटी रकम देकर प्राइवेट गाडिय़ां करके अपने शव को घर लेकर जाते हैं। यदि अमानगंज को शासकीय शव वाहन मिलता है तो क्षेत्र के लोगों सुविधा हो जाएगी तो पत्र देने के बाद विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने मांग को जल्द ही पूरा कर शव वाहन देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नगर कांग्रेस संगठन प्रभारी पीयूष देव सिंह, धूराम चौधरी, महाकौशल चौधरी, संदीप तिवारी, सोनू खान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   26 April 2026 3:29 PM IST













