- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ढुरौंहा गांव में रिहायशी मकान में...
Panna News: ढुरौंहा गांव में रिहायशी मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान व अनाज जलकर खाक

Panna News: क्षेत्र के ढुरौंहा ग्राम में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। घटना में घर के अंदर रखा कीमती सामान और अनाज पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सम्भलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
इस हादसे में रणजीत सिंह पिता सोने सिंह भी झुलस गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं शंकर सिंह, चंद्रभान सिंह और रणजीत सिंह का एक ही स्थान पर रखा अनाज भी आग की चपेट में आ गया जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अनुसार अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य मकानों को भी खतरा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है वहीं पीडि़त परिवारों को राहत दिलाने की मांग भी उठने लगी है।
यह भी पढ़े -मडला घाटी की बदहाली से राहगीर परेशान, क्षतिग्रस्त दीवारें और जर्जर सडक़ बन रही जाम का कारण
Created On :   26 April 2026 3:21 PM IST













