Panna News: बात-बात पर हुए विवाद में युवक के साथ हुई मारपीट

बात-बात पर हुए विवाद में युवक के साथ हुई मारपीट
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलगवां में बात-बात पर हुए विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। फरियादी आनंद पिता मुन्ना अहिरवार 25 वर्ष निवासी तिलगुवाँ की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजाबाबू अहिरवार उसके भतीजे पुष्पेंद्र और भाभी गोमती अहिरवार के खिलाफ बीएनएस की धारा २९६, ११५(२), ३५१(३), ३(५) तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Panna News: कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलगवां में बात-बात पर हुए विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। फरियादी आनंद पिता मुन्ना अहिरवार 25 वर्ष निवासी तिलगुवाँ की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजाबाबू अहिरवार उसके भतीजे पुष्पेंद्र और भाभी गोमती अहिरवार के खिलाफ बीएनएस की धारा २९६, ११५(२), ३५१(३), ३(५) तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरियादी ने बताया कि 23 अप्रैल रात करीब 9:15 बजे उसके छोटे भाई दीपक अहिरवार की दुकान पर गया था। वहां कुएं की जगत पर बैठे राजाबाबू अहिरवार ने चिढ़ाते हुए कहा तुम्हारी दुकान है पेप्सी पिलाओ। मना करने पर दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया।

लोकेंद्र और विजय अहिरवार ने राजाबाबू को पकडक़र वहां से ले गए। घर जाते समय जैसे ही फरियादी आनंद, बौरा अहिरवार के घर के सामने पहुंचा राजाबाबू, पुष्पेंद्र और गोमती वहां आ गए। उन्होंने आनंद को गालियां दीं। मना करने पर राजाबू ने पत्थर उठाकर दाहिने माथे पर मारा। पुष्पेंद्र और गोमती ने भी सिर पर पत्थर मारे जिससे खून बहने लगा और आनंद जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर बौरा अहिरवार और दीपक ने बीच-बचाव किया। जाते समय तीनों ने धमकी दी आज तो बच गया दोबारा मिलेगा तो जान से मार देंगे


Created On :   26 April 2026 3:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story