Panna News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार केन-बेतवा परियोजना में विस्थापित ग्राम मझौली निवासी रामचरण उम्र २३ वर्ष अपने पिता आशाराम के साथ मोटरसाइकिल से किशनपुर में नया घर बनाने के लिए जमीन देखने के लिए जा रहे थे।

Panna News: एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार केन-बेतवा परियोजना में विस्थापित ग्राम मझौली निवासी रामचरण उम्र २३ वर्ष अपने पिता आशाराम के साथ मोटरसाइकिल से किशनपुर में नया घर बनाने के लिए जमीन देखने के लिए जा रहे थे। अमरोनिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सडक पर गिरकर लहुलुहान हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। रामचरण की हालत गंभीर होने पर उसे जिलाा चिकित्सालय पन्ना से मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया।


Created On :   26 April 2026 3:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story