Panna News: बुजुर्ग पिता के साथ अभद्रता कर बेटे ने की मारपीट

बुजुर्ग पिता के साथ अभद्रता कर बेटे ने की मारपीट
पवई कस्बा मुख्यालय के वार्ड क्रमांक १ में ६५ वर्षीय बृजुर्ग पिता के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आहत देशराज पिता भागीरथ विश्वकर्मा ने पुत्र अश्वनी विश्वकर्मा के विरूद्ध पवई थाने में रिपोर्ट दर्र्ज कराई है।

Panna News: पवई कस्बा मुख्यालय के वार्ड क्रमांक १ में ६५ वर्षीय बृजुर्ग पिता के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आहत देशराज पिता भागीरथ विश्वकर्मा ने पुत्र अश्वनी विश्वकर्मा के विरूद्ध पवई थाने में रिपोर्ट दर्र्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी अश्वनी विश्वकर्मा के विरूद्ध बीएनएस की धारा २९६, ११५(२), ३५१(३) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि २४ अप्रैल को शाम ०४ बजे घर के अंदर बैठा था तभी मेरा लडका अश्वनी घर के बाहर से गालियां देने लगा तब मैं बाहर आया तो वह बोला मुझे ०५ हजार रूपए दे दो कपडे खरीदने हैं तो मैंने उससे कहा कि तुम कपडे दुकानदार से ले लो मैं दुकानदार को रूपए दे दूंगा तुम्हे दूंगा तो शराब और जुआ में बर्बाद कर दोगे बस इसी बात पर अश्वनी गालियां देने लगा मना किया तो लिपटकर मारपीट करने लगा और पास में पडा प्लास्टिक का डंडा उठाकर मारा जिससे कलाई में दर्द हो रहा है। मौके पर पहुंचे शिवम पाण्डेय व वैशाली विश्वकर्मा ने बीच-बचाव किया तब जाते समय अश्वनी कह रहा था कि आज तो बच गए यदि थाने में रिपोर्ट करने गए तो जान से खत्म कर दूंगा।


Created On :   26 April 2026 3:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story