- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कुत्ते ने काटा मालिक पर केस दर्ज
Panna News: कुत्ते ने काटा मालिक पर केस दर्ज

Panna News: पन्ना शहर के टिकुरिया मोहल्ला स्थित कांच मंदिर के पास किराए का कमरा लेकर बच्चों को पढ़ाने वाली महिला की पुत्री को कुत्ते ने पैर में काट लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक ओमप्रकाश खरे के खिलाफ बीएनएस की धारा 291 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादिया सरिता बागरी 29 वर्ष पति शिवा बागरी निवासी महगवां थाना अमानगंज हाल टिकुरिया मोहल्ला कांच मंदिर के पास ने बताया कि 24 अप्रैल दोपहर 2 बजे उन्होंने अपनी बेटी राधिका को पास की गुड्डा की दुकान से निरमा लाने भेजा था वह दरवाजे पर खड़ी थीं। जैसे ही राधिका ओमप्रकाश खरे के घर के सामने पहुंची ओमप्रकाश ने अपने पालतू कुत्ते को छू-छू कहकर उकसाया। कुत्ते ने बच्ची के दाहिने पैर की पिंडली पर काट लिया जिससे खून बहने लगा। बाएं पैर पर भी खरोंच आई। सरिता ने दौडक़र कुत्ते को भगाया।
Created On :   26 April 2026 3:28 PM IST













