- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सलमान निकला मास्टरमाइंड, सात लाख के...
Chhindwara News: सलमान निकला मास्टरमाइंड, सात लाख के जेवर पार करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara News: शहर के लालबाग में लकवा पीड़ित एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर सात लाख रुपए कीमत के जेवर उड़ाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की शिनाख्त कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। इस वारदात का मास्टर माइंड सलीम खान निकला। सलीम पीड़िता विमला तंतुवाय को बहन बुलाता था।
टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि 20 अप्रैल को लालबाग निवासी विमला पति किशोर तंतुवाय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल की रात वह शादी में गई थी। इस दौरान लकवा पीड़ित पति घर पर था। अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर बीमार पति के साथ मारपीट कर सात लाख रुपए के जेवर उड़ा ले गए। पुलिस जांच में सामने आया कि विमला को बहन कहने वाला ऊंटखाना निवासी सलमान पिता शहीद खान को पता था कि वह शादी में जाने वाली है। संदेह के आधार पर पुलिस ने सलमान से पूछताछ की तो मामला खुलकर सामने आया गया। सलमान ने अपने साथी आशिफ पिता हफीज खान, रोहना निवासी आशिक पिता मोतीराम धुर्वे और गुलाबरा गली नम्बर दस निवासी सुमित पिता घनश्याम भलावी व राज यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी राज यादव फरार है। गिरफ्तार आरोपियों से सात लाख रुपए कीमत के जेवर और वारदात में शामिल बाइक जब्त की गई है।
इस टीम ने किया मामले का खुलासा-
इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी अजय पांडे ने पुरुस्कृत करने की घोषणा की है। टीम में टीआई आशीष धुर्वे, एएसआई ब्रिजेश रघुवंशी, प्रकाश सनोडिया, प्रधानअारक्षक नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी, विकाश बैस, सागर डहेरिया और अमित तोमर शामिल है।
Created On :   26 April 2026 4:16 PM IST














