- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- श्री रामहर्षण कुंज में धूमधाम से...
Panna News: श्री रामहर्षण कुंज में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमीं, भण्डारे के साथ हुआ समापन

Panna News: शाहनगर मुख्यालय स्थित श्री रामहर्षण कुंज में शनिवार 26 अप्रैल 2026 को वैशाख शुक्ल नवमीं के दिन जानकी नवमी बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। मान्यता है कि माता सीता इसी दिन धरती से प्रकट हुई थीं इसीलिए इस तिथि को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। मंदिर के महंत श्री तुलसीदास जी महाराज ने ठीक दोपहर 12 बजे ढोल-नगाड़ों एवं करतल ध्वनि के बीच माता जानकी का दुग्धाभिषेक कर महाआरती की।
यह भी पढ़े -जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड में मासूमों की अग्निपरीक्षा, अव्यवस्थाओं के बीच तप रहे कुपोषित बच्चे
इसके पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मंगल बधाई गीतों के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन माता सीता पृथ्वी पर प्रकट हुई थीं। सीता नवमी पर माता की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है और जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।
Created On :   26 April 2026 3:20 PM IST













