- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ग्राम भुजवई में मनाया गया राष्ट्रीय...
Panna News: ग्राम भुजवई में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस

Panna News: अजयगढ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत प्रतापपुर के ग्राम भुजवई में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस २४ अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पुष्पा सेन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि ७३वें संविधान संशोधन पंचायत राज अधिनियम से ग्राम स्वशासन की अवधारणा मजबूत हुई है। समर्थन संस्था के क्षेत्रीय समवन्वयक ज्ञानेन्द्र तिवारी ने पंचायती राज व्यवस्था के लागू होने के बाद ग्रामों को मिले अधिकार और विकास के बारे में बताया गया तथा कहा गया कि अच्छे शासन के लिए गांव के हर नागरिकों के निर्णयों और कार्य की निगरानी में सहभागिता और सहयोग की हमेशा जरूरत रहती है। समर्थन संस्था से आशीष द्वारा पंचायती राज व्यवस्था समाज के विभिन्न वर्गाे के साथ महिलाओ की इसमें भागीदारी पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
बच्चों के लिए आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता
आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांव के बच्चों के लिए हमारे सपनों का गांव कैसा हो थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी समझ के अनुसार चित्र बनाए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सहित गणमान्यजनों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरूस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य तथा विद्यालय के शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत रोजगार सहायक सहित समर्थन संस्था के स्वयं सेवक कौशल्या, विकास, रोहिणी, वंदना तथा हरेंद्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -मडला घाटी की बदहाली से राहगीर परेशान, क्षतिग्रस्त दीवारें और जर्जर सडक़ बन रही जाम का कारण
Created On :   26 April 2026 3:23 PM IST













