- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बुंदेलखण्ड पाखण्ड से नहीं संविधान...
Panna News: बुंदेलखण्ड पाखण्ड से नहीं संविधान से चलेगा: दामोदर यादव

Panna News: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य और दलित पिछडा आदिवासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव मण्डल ने शनिवार को पन्ना दौरे के दौरान बुंदेलखण्ड की राजनीति को लेकर तीखे बयान दिए। उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बुंदेलखण्ड के गौरवशाली इतिहास के बावजूद अब यहां पर पाखण्ड का खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखण्ड को जानबूझकर आडम्बर और पाखण्ड की धरती बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे बदर्शत नहीं किया जायेगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात करते हुए कहा कि वर्ष २०२३ में पार्टी नई होने के बावजूद केवल १६ दिनों की तैयारियों में अच्छे वोट हांसिल किए थे।
Created On :   26 April 2026 3:32 PM IST
Next Story












