Chhindwara News: दामाद ने दी गालियां, चाचा ससुर ने कर दी हत्या

दामाद ने दी गालियां, चाचा ससुर ने कर दी हत्या
लावाघोघरी थाना क्षेत्र के पांडागोंदी चुड़ाबाेह में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पीएम में सामने आया कि िसर पर चोट और अत्यधिक खून बहने की वजह से युवक की मौत हुई है।

Chhindwara News: लावाघोघरी थाना क्षेत्र के पांडागोंदी चुड़ाबाेह में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पीएम में सामने आया कि िसर पर चोट और अत्यधिक खून बहने की वजह से युवक की मौत हुई है। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर चाचा ससुर से पूछताछ की, तब मामला खुलकर सामने आया। दरअसल घटना वाली रात शराब के नशे में युवक ने चाचा ससुर से गाली गलौच की थी। इससे नाराज चाचा ससुर ने लाठी से उस पर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बिछुआ बैतूल निवासी 35 वर्षीय विरेन्द्र पिता किशनलाल पंद्राम अपने ससुराल पांडागांेदी चुड़ाबोह में रहता था। 20 अप्रैल की रात शराब के नशे में विरेन्द्र ने चाचा ससुर मेसा उईके से गाली गलौच की थी। इस बात से नाराज मेसा उईके ने लाठी से विरेन्द्र पर हमला कर दिया। इसके बाद घायल विरेन्द्र को अस्पताल ले जाने की बजाए मेसा उईके घर पर छोड़कर चला गया था। अत्यधिक रक्त बहने की वजह से विरेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मेसा उईके के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज िकया है।

अंधे हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम-

अंधे हत्याकांड का खुलासा और आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में टीआई आफताब खान, सांवरी चौकी प्रभारी मुकेश दिवेदी, एएसआई बिसन रघुवंशी, प्रधान आरक्षक शिवहरी मिश्रा, आरक्षक प्रकाश, नवीन शामिल है।

Created On :   26 April 2026 4:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story