chhindwara news: फोन पर बात करते हुए अचानक गिरे भाजपा पार्षद, अटैक से मौत

फोन पर बात करते हुए अचानक गिरे भाजपा पार्षद, अटैक से मौत

छिंदवाड़ा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष व नगरनिगम के वार्ड 47 के पार्षद लोकेश डेहरिया का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि लोकेश कॉलोनी में ही फोन पर बात करते हुए टहल रहे थे कि अचानक सड़क पर गिर पड़े। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें तुरंत ही शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवा पार्षद के निधन से वार्ड सहित पूरी भाजपा स्तब्ध है।

Created On :   16 July 2026 2:29 PM IST

Tags

Next Story