chhindwara news: जनप्रतिनिधि और प्रभावशाली लोगों के वाहनों में लगे हूटर और नेम प्लेट

जनप्रतिनिधि और प्रभावशाली लोगों के वाहनों में लगे हूटर और नेम प्लेट
रुतबा दिखाने वाहनों पर हूटर और नेम प्लेट लगाकर घूम रहे है जनप्रतिनिधि

छिंदवाड़ा

महापौर अकेले नहीं, जिले में सांसद, विधायक, आयोग सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम अध्यक्ष, नपा व नगर परिषद अध्यक्ष, निगम के सभापतियों और पक्ष-विपक्ष पार्टियों के पदाधिकारियों ने भी हूटर व अपने पदनाम की प्लेटें लगा रखी है। भोपाल में छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके के वाहन पर इन्हीं वजहों से हुए जुर्माने के बाद अब जिले के तमाम उन नेताओं व जनप्रतिनिधियों के वाहनों पर भी सबकी नजरें पड़ रही है। भोपाल में विशेष न्यायिक जांच के दौरान महापौर के वाहन पर कार्रवाई हुई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जनप्रतिनिधियों व नेताओं के ऐसे वाहनों की भी जांच होगी या कार्रवाई सीमित ही रह जाएगी।

दबाव में नहीं होती कार्रवाई, मोबाइल कोर्ट जरुरी...

भोपाल में विशेष जांच अभियान चलाकर मंत्री, सांसदांे समेत प्रभावशाली लोगों के वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। जिले में कई जनप्रतिनिधि और प्रभावशाली लोग अपना रुतबा दिखाने वाहनों पर हूटर और नेम प्लेट लगाकर घूम रहे है। कई बार यातायात पुलिस और आरटीओ की टीम ऐसे वाहनों को देखकर भी अनदेखा कर देती है, ऐसे में मोबाइल कोर्ट के जरिए प्रभावी कार्रवाई की उम्मीदें है।

क्या कहते हैं अधिकारी-

शहर समेत जिले में कई बार अभियान चलाकर हूटर, नेम प्लेट, काली फिल्म निकालने की कार्रवाई और जुर्माना किया जाता है। आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

-आरपी चौबे, डीएसपी, यातायात

Created On :   16 July 2026 2:55 PM IST

Tags

Next Story