- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- शेडों में नहीं मिली किसानों को जगह,...
Chhindwara News: शेडों में नहीं मिली किसानों को जगह, खुले में रखा अनाज, तेज बारिश में बह गया हजारों क्विंटल मक्का

Chhindwara News: कृषि उपज मंडी में एक बार फिर किसानों की मेहनत पानी में बह गई। शुक्रवार को किसान हजारों क्विंटल मक्का बेचने कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचे थे लेकिन नीलामी के लिए शेड में जगह नहीं मिलने के कारण इसे खुले परिसर में ही रख दिया।
इस बीच दोपहर को हुई बारिश में मंडी परिसर में रखा हजारों क्विंटल मक्का नालियों और सडक़ों में बह गया। जब तक किसान इसे समेट पाते कई क्विंटल मक्का भीग चुका था। सबसे ज्यादा नुकसान उन किसानों को हुआ है जिनके मक्के की बोली लग चुकी थी।
इस बीच कुछ किसानों ने भले ही मना कर दिया लेकिन मजबूरी में बहुत से किसानों को औने-पौने दामों में मक्का बेचना पड़ा। वहीं दूसरी ओर कृषि उपज मंडी के जिन अधिकारियों को व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी वह इस दौरान मंडी परिसर में नहीं पहुंचे। नतीजतन किसानों में आक्रोश देखा गया।
Created On :   19 Oct 2024 4:56 PM IST















