- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- चोरों का आतंक..7 बड़ी वारदातें,...
Chhindwara News: चोरों का आतंक..7 बड़ी वारदातें, लाखों का माल पार, पुलिस के हाथ खाली

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। शहर में चाेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी से अब तक चेन स्नेचिंग, दिनदहाड़े घरों में सेंधमारी, बाइक चोरी और दुकानों के ताले टूटने जैसी कई वारदातें सामने आ चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। हालात यह है कि चोरी की लगभग हर वारदात में आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है।
पुलिस फुटेज के आधार पर भी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र में हुई वारदातों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए है। इधर उमरानाला चौकी क्षेत्र के देवर्धा में भी दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली है।
चंदनगांव में मंगलसूत्र लूटकर भागे चोर
16 जनवरी की शाम बाइक सवार आरोपियों ने चंदनगांव माता मंदिर के पास से एक महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी में लुटेरे कैद हुए थे, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई।
दीवार तोड़कर दुकान में चोरी
10 मार्च को इमलीखेड़ा स्थित डेली नीड्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए थे। इस वारदात ने यह शाबित कर दिया कि चोरों के हौसले कितने बुलंद है, और पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई।
एक रात में तीन दुकानों में सेंधमारी-
16-17 मार्च की दरमियानी रात बाइक से घूम-घूमकर चोर ने शॉपिंग जोन समेत तीन दुकानों के ताले तोड़े थे। शॉपिंग जोन की शटर का ताला तोड़कर चोर ने 90 हजार रुपए नकद उड़ा ले गया था। उसी रात चोर ने परासिया रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स की दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गया था।
घर के सामने से बाइक चोरी-
21 मार्च की अलसुबह चोरों ने चंदनगांव निवासी विक्की अहिरवार के घर के सामने खड़ी बुलट बाइक का ताला तोड़कर चुरा ले गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी चोर पुलिस गिरफ्त से दूर है।
दिनदहाड़े सूने मकान में सेंधमारी-
23 मार्च को परासिया रोड स्थित शंकराचार्य पुरम में दिनदहाड़े एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 6 लाख रुपए का सामान चुरा ले गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा कुछ नहीं कर पाई।
क्या कहते हैं अधिकारी-
सीसीटीवी और साइबर की मदद से पुलिस टीमें आरोपियों का सुराग जुटा रही है। पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही है कि जल्द मामलों का खुलासे किए जाएंगे।
अजय राणा, सीएसपी
Created On :   3 April 2026 3:59 PM IST












