Gadchiroli News: बंटी और बबली ने मिलकर सात युवतियों को लगाया 1 करोड़ का चूना

बंटी और बबली ने मिलकर सात युवतियों को लगाया 1 करोड़ का चूना
  • 1.04 करोड़ का किया ट्रांजेक्शन, युवती सहित दो गिरफ्तार, 5 दिन का पीसीआर
  • सहेलियों के नाम पर खुलवाए 7 बैंक खाते
  • ट्रेडिंग का झांसा देकर पासबुक, एटीएम कार्ड और सिमकार्ड रख लिए अपने पास

Gadchiroli News ट्रेडिंग के लिए बैंक खाता खुलवाने का झांसा देकर एक युवती ने अपनी सहेलियों के नाम पर महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में खाते खुलवाए और उनके पासबुक, एटीएम कार्ड तथा सिमकार्ड अपने पास रख लिए। कुछ समय बाद बैंक से बड़े लेन-देन की सूचना मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। जांच में सातों बैंक खातों से 1 करोड़ 4 लाख रुपए से अधिक के लेन-देन होने की बात सामने आयी है। इस मामले में गड़चिरोली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने दोनों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

केदारनाथ यात्रा के दौरान हुई थी पहचान :पुलिस के अनुसार, गड़चिरोली में पढ़ाई करने वाली 25 वर्षीय युवती की 4 जून 2026 को केदारनाथ यात्रा के दौरान गड़चिरोली की ही 22 वर्षीय युवती से पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और पहली युवती ने नई परिचित को अपनी छह अन्य सहेलियों से भी मिलवाया। 20 अगस्त को आरोपी युवती ने अपना बैंक खाता होल्ड होने की बात कही और ट्रेडिंग करने के लिए सहेलियों के नाम पर महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक में खाते खुलवाने का अनुरोध किया।

भरोसे में आकर युवतियां इसके लिए तैयार हो गई। इसके बाद आरोपी ने उनकी व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज लेकर उनके नाम पर नए सिमकार्ड खरीदे। महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की गड़चिरोली शाखा में खाते खुलवाकर सिमकार्ड उनसे लिंक कराए। साथ ही उसने सभी सात खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड और सिमकार्ड अपने पास रख लिए।



Created On :  

Tags

Next Story